फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थाने में महिला को थर्ड डिग्री देने पर भड़के दलित, किया प्रदर्शन

Thu, 03 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन थाना क्षेत्र में पूछताछ के नाम पर महिला को थाने में बुलाकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किए जाने के आरोपों के बाद कई दलित संगठन पीड़ित महिला के समर्थन में आगे आए हैं।

बुधवार को दलित समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और मामले के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि युवती के लापता होने के मामले में महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। वहां एक महिला पुलिसकर्मी सहित तीन पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में पुलिस द्वारा सीवन थाना में केस दर्ज किया जा चुका है।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसपी से मुलाकात कर चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

प्रदर्शन में शामिल मनोज, फूल सिंह समेत अन्य लोगों ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जब महिला ने सभी पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली है, तो उनके नाम दर्ज एफआईआर क्यों नहीं की गई। उन्होंने पीड़िता की मेडिकल जांच डॉक्टरों के बोर्ड से कराने की भी मांग की।

दूसरी ओर मामले के संबंध में एसपी आस्था मोदी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला की मेडिकल जांच डॉक्टरों के बोर्ड से कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

महिला के परिजनों के अनुसार, 29 जून को सीवन निवासी ममता के पड़ोस की एक युवती, जो अक्सर उसके पास आती-जाती थी, अचानक घर से चली गई। युवती के पिता ने सीवन थाना में ममता पर आरोप लगाया कि उसने युवती को बहला-फुसलाकर किसी युवक के साथ भगा दिया। इसी मामले में पूछताछ के लिए ममता को थाने बुलाया गया, जहां एक महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया। उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान बताए गए। साथ ही अंदरूनी हिस्सों से भी खून आने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें