फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पार्टी के कब्जा करना चाहते हैं दादूवाल : झींडा

Sun, 05 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) का चुनाव प्रचार जैसे-जैसे तेजी पकड़ने लगा है, वैसे-वैसे अब नेताओं ने एक दूसरे पर जुबानी हमले भी तेज कर दिए है। पंथक दल के प्रमुख जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल बिना पार्टी के ही कमेटी पर कब्जा करना चाहते हैं। इस पर दादूवाल ने कहा कि हमारे 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 10 सीटों पर समझौता है।

शनिवार को पंथक दल के प्रमुख जगदीश सिंह झींडा ने विश्राम गृह गुहला में अपनी पार्टी प्रत्याशियों की बैठक ली और चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगदीश झींडा ने बलजीत सिंह दादूवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल की पार्टी चुनाव आयोग के पास रजिस्टर्ड नहीं है। इसके बावजूद वे चुनाव लड़ने के दावे कर रहे हैं। झींडा ने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल कभी किसी आजाद प्रत्याशियों को अपना बताते हैं तो कभी किसी को।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दादूवाल की मंशा है जो भी आजाद प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे उन्हें वह अपने प्रत्याशी बताकर कमेटी का अध्यक्ष बन जाएगा। झींडा ने कहा कि प्रदेश का सिख समाज दादूवाल को इस बार कमेटी के पास भी फटकने नहीं देगा। इस मौके पर उनके साथ पंथक दल के गुहला से प्रत्याशी मेजर सिंह गुहला, गुर्जर सिंह, हरभजन सिंह गुराया, दलजीत सिंह रोखा, मुख्तयार सिंह व अमरीक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर जगदीश सिंह झींडा के आरोपों का जवाब देते हुए शिरोमणि अकाली दल (आजाद) प्रमुख बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि चुनाव कमीशन ने उनकी पार्टी को मान्यता नहीं दी जिसे हमने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जल्द ही फैसला हमारे हक में आएगा। दादूवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 10 सीटों पर उनका समझौता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सिख समाज चुनाव में जगदीश झींडा और उनके उम्मीदवारों की जमानतें जब्त करवा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें