फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत नगर पालिका अध्यक्षा के खिलाफ डीसी को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत नगरपालिका के 9 पार्षदों ने शुक्रवार को डीसी से मिलकर मौजूदा चेयरपर्सन रजनी राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। शशिबाला व पूजा धीमान ने कहा कि नगरपालिका चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। वे नगर के समग्र विकास की जगह केवल कुछ ही वार्डों के विकास में लगी हैं। नगरपालिका में विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है व पार्षदों के साथ उनका रवैया भी सही नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि राजू कौशिक ने कहा कि बहुत लंबे समय से पार्षद भेदभावपूर्ण रवैये से आहत हैं, इसलिए 13 में से 9 पार्षद चेयरपर्सन रजनी राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग कर रहे हैं। डीसी के सामने मौजूद हुए सभी 9 पार्षदों ने एकमत से नपा चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। साथ ही शीघ्र अति शीघ्र अविश्वास प्रस्ताव की तिथि निर्धारित करने की भी मांग की। इस मौके पर वार्ड नंबर एक से पार्षद कर्णदीप, वार्ड नंबर 3 से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 4 से राजीव राणा, वार्ड नंबर 8 से सतीश कुमार, वार्ड नंबर 9 से शशिबाला, वार्ड नंबर 10 से मीनाक्षी जैष्ट, वार्ड नंबर 11 से पूजा धीमान, वार्ड नंबर 12 से निशु सिंगला व वार्ड नंबर 13 से सुमन बंसल मौजूद रही।
विज्ञापन

जादुई आंकड़ा लेकर पहुंचे पार्षद
कलायत नगरपालिका में चुने हुए पार्षदों की कुल संख्या 13 है। नगर पालिका चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास को लेकर पिछले काफी समय से पार्षदों के सत्ता व विपक्ष में खींचतान जारी थी। चेयरपर्सन के खिलाफ लामबंद हुए आठ पार्षद काफी समय से सरगर्म चल रहे थे। एक पार्षद की जुगत में लगे विपक्षी खेमा के आठ पार्षद लगभग एक माह से भारत भ्रमण पर ही चल रहे थे। अब 9 पार्षदों के एकमत होने का जादूई आंकड़ा हो जाने के बाद विपक्ष ने उपायुक्त से मिल कर अविश्वास प्रस्ताव की डेट दिए जाने की मांग की है।
इस संबंध में कलायत नगर पालिका चेयरपर्सन रजनी राणा का कहना है कि विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें