फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चीका का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका चीका की वर्ष 2021-22 की बजट बैठक नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 12 पार्षदों ने 12 करोड़ 85 लाख 50 हजार रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सचिव राजेश शर्मा ने बजट के बारे में हाउस के सदस्यों को जानकारी दी व बजट के हर बिंदु पर चर्चा की। विदित हो कि वर्ष 2020-21 में 10 करोड़ 81 लाख रुपये बजट रखा था। जिसमें 6 करोड़ रुपये की आय हुई। नगरपालिका चैयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने कहा कि शहर का बजट सोच समझ कर बनाया गया है। यह बजट शहर की तरकी व विकास पर आधारित है। इसमें नगर पालिका की आय में कैसे बढ़ोतरी हो, इस बात पर जोर दिया गया है। इस अवसर पर अकाउंटेंट गेजा राम, जे ई खुशी राम, पार्षद समता, नीतू, विजय कुमार, शीशपाल जिंदल, पवन शर्मा ,राजेश ठाकुर, गुरजंट सिंह, कमल चौधरी, रिंपल, सीमा, बलकार सिंह, मामराज, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें