गांव पाई में बस स्टैंड के सामने किसानों ने पूंडरी हलके के विधायक पुतला फूंका। किसान यूनियन के कार्यकारिणी प्रधान बलवान ढुल ने बताया कि पूंडरी हलका के विधायक ने कहा कि सिर्फ 3 गांवों के लोग किसान आंदोलन में शामिल हैं, बाकी किसान नहीं हैं। पूरे देश और प्रदेश के किसान आंदोलन में शामिल हैं। बलवान ने बताया कि विधायक से उन्हें यह उम्मीद नहीं थी। अगर इस बात को लेकर विधायक ने किसान यूनियन से माफी नहीं मांगी तो रविवार को विधायक का पुतला करोड़ा बस अड्डे पर, 15 मार्च को हांबड़ी में, 16 मार्च को पूंडरी चौक पर और 17 मार्च को पबनावा में पुतला फूंका जाएगा। हरियाणा के महासचिव भूराराम पबनावा, प्रचार मंत्री करतार राम और भारतीय किसान यूनियन के पाई के प्रधान रणधीर सिंह, मनजीत, प्रवीण और अन्य लोग मौजूद थे।
गलत मतलब निकाला : गोलन
वहीं पर्यटन विभाग विभाग के चेयरमैन व आजाद विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि वे विधायक से पहले किसान हैं। किसानों की समस्या को और उनकी भावना को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने किसी भी किसान की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं बोला है। उनकी बात का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उनकी वजह से यदि किसी किसान की भावनाओं को दुख हुआ है तो उसके लिए उन्हें खेद है।