फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन व्यस्त मिलने पर हुआ था चरित्र पर शक, इसीलिए की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी की साईं कॉलोनी निवासी संस्कृत अध्यापक ने चाकुओं से गोदकर अपनी 32 वर्षीय पत्नी की हत्या की थी। थप्पड़ व मुक्कों से भी महिला को पीटा गया था। आरोपी ने पारिवारिक झगड़े व शक के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद अपराध-बोध व ग्लानी का अहसास हुआ तो वह मकान में सुसाइड नोट लिखकर हरिद्वार भाग गया था। वहां से वापस आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूंडरी थाना एसएचओ निर्मल कुमार ने थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस ने आरोपी को हाबड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में हत्या की वजह कई बार पत्नी का फोन व्यस्त मिलने कारण उसके चरित्र पर शक करना बताया है। आरोपी द्वारा वारदात में प्रयुक्त चाकू हरिद्वार में छुपाना कबूला गया है, जिसे बरामद करने के लिए आरोपी का शनिवार को 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च की सुबह हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस साईं कॉलोनी स्थित आरोपी जयप्रकाश के मकान पर पहुंची। वहां कमरे में फर्श पर आरोपी जयप्रकाश की पत्नी करीब 32 वर्षीय मनीषा उर्फ मुनेश का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर तेजधार हथियार की चोटों के निशान मिले। पुलिस की टीम ने घटना स्थल से रक्त के नमूने व सीढ़ियों पर जयप्रकाश द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई प्रदीप कुमार गोल्ली जिला करनाल के ब्यान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपी गांव पाई में संस्कृत अध्यापक नियुक्त है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि वह जब किसी कार्य के लिए अपनी पत्नी के पास फोन करता तो अधिकांश समय उसका फोन व्यस्त रहता था। इस कारण उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। 10 मार्च की रात दोनों में कहासुनी हुई तो आरोपी ने कमरे के अंदर सोयी करीब 9 वर्षीय बेटी व 13 वर्षीय पुत्र के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। रसोई में फोन पर किसी से बातें कर रही अपनी पत्नी से झगड़ते हुए वहां रखा चाकू उठा लिया। बाद में सोने के लिए कमरे में आई पत्नी पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने कबूला कि वह सुसाइड नोट लिखकर हरिद्वार नहाने लगाने चला गया, जहां उसने गंगा किनारे एक गड्ढे में चाकू को छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें