फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से आस कॉलम के लिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 12 मार्च को हरियाणा सरकार द्वारा बजट पेश किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी वर्ग की आस है कि सरकार सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करे। जिससे जनता को सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। अमर उजाला ने इस संबंध में कर्मचारी वर्ग से बातचीत की।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी संघ के नेता सतबीर गोयत ने कहा कि आज की मुख्य समस्या रोजगार से संबंधित है। सरकार से उम्मीद है कि बजट में ऐसे प्रावधान करे कि विभागों में खाली पड़े पद भरे जाएं। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और जनता को सुविधाएं। सरकार निजीकरण छोड़कर सरकारी विभागों को अपने नियंत्रण में रखे।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान व रोडवेज कर्मचारी जसबीर सिंह ने कहा कि बजट में रोडवेज की प्रगति का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेष बजट से बसों की समस्या दूर की जाए। जनता को और बेहतर सुविधाएं दी जाएं। बसों की संख्या बढ़ेगी तो लोगों को सुविधा भी ज्यादा मिलेगी।
विज्ञापन

अध्यापिका अर्चना ने कहा कि बजट से उम्मीद है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आस है कि ज्यादा से ज्यादा कॉलेज खोले जाएंगे, जिससे बच्चों को भारी भरकम फीस देकर प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले से छुटकारा मिलेगा। हरियाणा राज्य सुशिक्षित समाज की बढ़ोतरी होगी और आदर्श राज्य का निर्माण होगा।
प्राध्यापक बहादुर सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं को रोजगार चाहिए। जिसके लिए वे दिन रात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। बजट से उम्मीद हैकि सरकारी विभागों में भर्ती करे। ताकि इन युवाओं की रोजगार की आस पूरी हो सके। वहीं पद भरे जाने से लोगों को सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें