फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर पांव पसारने लगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। फरवरी माह के ज्यादातर दिनों में चार या पांच व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिल रहे थे। अब पिछले तीन दिनों में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या रोजाना 10 के करीब हो गई है। वीरवार को भी जिले में 9 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं, जबकि केवल चार व्यक्तियों की रिकवरी हुई है। इस समय जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 54 हैं। अब तक संक्रमित मिले 3985 लोगों में से 3876 की रिकवरी हो चुकी है, जबकि 55 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को 303 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 155 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक 6890 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है और 2208 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इस समय स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 11 हजार कोविशील्ड और कोवैक्सीन का स्टॉक मौजूद है।
कोरोना मुक्त हो गया था नागरिक अस्पताल
फरवरी माह के अंत में जिला नागरिक अस्पताल में एक भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति आइसोलेट नहीं था। अस्पताल कोरोना मुक्त हो गया था। जितने भी संक्रमित व्यक्ति जिले में थे, वे ज्यादातर होम आइसोलेट थे। अब फिर से अस्पताल में 8 व्यक्तियों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आमजन द्वारा कोरोना से बचाव के नियमों का प्रमुखता से पालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी रखें।
एसडीएम डॉ. संजय कुमार तथा डीडीपीओ जसविंद्र सिंह ने लगवाया टीका
कैथल। एसडीएम डॉ. संजय कुमार तथा डीडीपीओ जसविंद्र सिंह ने कोविड-19 से बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण अभियान में भाग लेते हुए टीकाकरण करवाया और सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
70 लोगों को लगाया कोरोना का टीका
सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम चरण का कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को यह टीका करण एसएमओ डा. बलविंद्र गर्ग के नेतृत्व में व चिकित्सा अधिकारी डा. हरकीरत सिंह की देखरेख में जारी रहा। वीरवार को 70 लोगों को यह वैक्सीन लगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा, डा. राम निवास शर्मा, लक्ष्मण कामरा सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कलायत में कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू
कलायत। कलायत में नवनियुक्त एसडीएम वीरेंद्र ढुल को कोरोना का टीका लगाया गया। सुबह 11 बजे डा. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम एसडीएम कार्यालय में पहुंची। सबसे पहले एसडीएम वीरेंद्र ढुल को कोविड शील्ड का इंजेक्शन देने के बाद कर्मचारियों को भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें