जींद रोड स्थित राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में अमर उजाला की ओर से अवसर एप को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रिंसिपल पवन गर्ग व अंग्रेजी विषय की अध्यापिका आशा अत्री ने छात्राओं को अवसर एप के बारे में विस्तार से बताया। वहीं छात्राओं ने भी एप को लाभकारी बताया। कार्यक्रम में लगभग सौ छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अवसर एप की जानकारी पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आईं। हालांकि पहले भी कुछेक विद्यार्थियों द्वारा इस मोबाइल एप को अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड किया हुआ था। लेकिन कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को एप की संपूर्ण जानकारी दी गई।
स्कूल प्रिंसिपल पवन गर्ग ने सबसे पहले उमर उजाला टीम का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के सभी स्तभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अवसर एप की कार्यशैली व इसकी विशेषता के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कोरोना के चलते जहां सभी प्रकार की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया था, उसमें शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम प्रभावित हुआ। लेकिन विभाग की ओर से बच्चों को ऑनलाइन माध्यम शिक्षा प्रदान करवाने का निर्णय लिया। इसके चलते विभाग की ओर से अवसर एप लांच की गई। इसमें सभी बच्चों के लिए पाठ्यक्रम से लेकर सामान्य ज्ञान तक की सामग्री उपलब्ध है। विभाग के निर्देशों के बाद कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों की इसी एप के माध्यम से मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। स्कूल में कार्यरत अंग्रेजी विषय की अध्यापिका आशा अत्री ने अवसर एप से संबंधित जानकारी के बारे में छात्राओं को बारीकी से बताया।
एप के बारे में बारीकी से जानकारी मिली
छात्रा गरीमा ने कहा कि अवसर एप के बारे में पहले कम जानकारी थी। लेकिन अब एप से संबंधित सभी प्रकार भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छी एप है। जो विद्यार्थियों के हर घंटे पाठ्यक्रम से संबंधित सामग्री उपलब्ध करवाती है।
गलती सुधारने का मौका मिला
छात्रा अन्नु ने कहा कि पहले अवसर एप डाउनलोड किया हुआ है। उसमें ऑनलाइन परीक्षा हुई। जिसमें दो या तीन प्रश्नों की गलतियां हुई। कार्यक्रम के दौरान गलतियां सुधारने का मौका मिला और अवसर एप किस तरह से काम करती है, इसके बारे में अंदरूनी जानकारी भी हासिल हुई।
विषय के बारे में पढ़ना आसान
छात्रा आशु का कहना है कि एप में किसी भी विषय के बारे में पढ़ना आसान हो गया है। इसमें विषय को दोहराने का भी विकल्प दिया गया है। जो कि विद्यार्थियों के लिए काफी हद तक सही है।
काफी कुछ सीखने को मिला
छात्रा मुस्कान ने कहा कि अवसर एप पर पढ़ाई के साथ-साथ सीखने के लिए सामग्री भी उपलब्ध होती है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान की भी जानकारी उपलब्ध है। विभाग द्वारा जारी इस एप से काफी कुछ सीखने को मिला है।
समस्या रखने का अवसर मिला
छात्रा रिंपी का कहना है कि अवसर एप को चलाने में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही थीं। अकाउंट भी नहीं खुल रहा था। लेकिन जैसे ये कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस दौरान समस्या रखने का अवसर मिला। यहां एप से संबंधित जानकारी मिली।
इस तरह से काम करेगा एप
-सबसे पहले प्ले स्टोर से अवसर एप्प को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना
-इसके बाद एप्प को खोलना
-इसके बाद जिले का चयन करना
-इसके बाद खंड का चयन
- इसके बाद स्कूल का नाम
- कक्षा
-विद्यार्थी का नाम
-जन्म तिथि
-इसके बाद एक्टिव सर्वे
-इसके बाद पेपर स्टार्ट
-इसके बाद एमसीक्यू
के बाद सबमिटिड
इसके बाद यू हैव सबमिटिड ऑफ