सब्जी व फलो के दामों में कमी आने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है, वही गृहणियों का रसोई का बजट भी संतुलित हो गया है। सब्जी विक्रेता दलीप आहूजा, शन्टी आहूजा, पाली सैनी, बलजीत, गौरव भरत मुंजाल, मामू राम व सुभाष का कहना है कि एक तो कई प्रकार की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, गोभी, आलू, मूली, पालक, मेथी इत्यादि जो सीवन व इसके आसपास के किसान खेतों में लगाते हैं, उनकी सब्जी की आवक आरंभ हो गई है।
गृहणि मीनू मिड्ढा, मोनिका चौधरी, दीपिका तनेजा, पूजा आनंद, किम्मी बजाज, बबीता वर्मा, डा. आभा, पिंकी मेहता, रिचा मेहता, नीलम बंसल, सरला बंसल, वीना तनेजा, ममता सरदाना, पूनम मेहता, उषा चौधरी, दीपिका सरदाना, ममता शिमला, कृष्णा शिमला, दया रानी, बिमला, उषा मिड्ढा, मोनिका गर्ग, चंचल कथूरिया व पूनम संदूजा ने बताया कि एक तो सब्जियों के दामों में कमी से उनका रसोई का बजट सही हो गया है व दूसरा बाजार में लोकल सब्जियों की भरमार है जो कि ताजी व अच्छी क्वालिटी की आ रही हैं। इनकी गुणवत्ता इस समय काफी अच्छी है।
सब्जियों के दाम (रिटेल में)
मशरूम पैकेट 10 से 15 रुपये
मटर 15-20 रुपये किलो
गोभी 10 रुपये
धनिया 15 रुपये
हरा साग 10 से 15 रुपये
बैंगन 20 से 25 रुपये किलो
मूली 10 रुपये
हरी मिर्च 50 रुपये
शिमला मिर्च 40 रुपये
आलू 10 रुपये
बंद गोभी 10 रुपये
मेथी 15 रुपये
गाजर 10 से 15 रुपये
प्याज 40 रुपये
टमाटर 20 रुपये
पालक 10 रुपये
शलगम 10 रुपये
अदरक 40 रुपये
कीनू 20-25
पपीता 25 रुपये
बेर 40 रुपये प्रति किलो