फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 14 Nov 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बालाजी नगर में एक ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालाजी नगर कैथल निवासी संजय ने शहर थाना में शिकायत दी कि 11 नवंबर को रात करीब आठ बजे उसकी मौसी का लड़का दिनेश कुमार साइकिल पर अपने घर शक्ति नगर पट्टी डोगर में जा रहा था। जब वह बालाजी नगर में पहुंचा तो एक ट्रैक्टर चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। वे उसे सरकारी अस्पताल कैथल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें