10kht_10_कौल के कृषि महाविद्यालय में छात्रों साइबर सुरक्षा की जानकारी देती पुलिस
कैथल। कृषि महाविद्यालय कौल में पुलिस द्वारा आयोजित साइबर जागरूकता माह अभियान के तहत छात्रों और स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना साइबर क्राइम के एसएचओ पीएसआई शुभ्रांशु ने उपस्थित सभी को बताया कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक और व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाते हैं। प्राचार्य डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. आरएस गढ़वाल, डॉ. अश्वनी कुमार और अन्य शिक्षण स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। एसएचओ शुभ्रांशु ने विद्यार्थियों को मोबाइल, इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद