फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर अपराधियों ने दो से ठगे साढ़े 52 हजार

Mon, 09 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने साढ़े 52 हजार रुपये की राशि हड़प ली। दोनों मामलों में आरोपियों ने पीड़ितों के मोबाइल फोन पर फर्जी लिंक भेजे, जिन पर क्लिक करते ही बैंक खाते से रुपये कट गए। राजौंद थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में गांव सौंगल निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम टास्क से संबंधित एक लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक कर कुछ जानकारी भर दी। इसके कुछ ही समय बाद उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव सेरधा निवासी एक महिला की शिकायत पर राजौंद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने बताया कि 31 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया था। साथ ही उसके फेसबुक अकाउंट पर मोबाइल टावर लगाने से संबंधित एक संदेश भी प्राप्त हुआ। उसने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उसके खाते से साढ़े 22 हजार रुपये कट गए। खाते से रुपये कटने का संदेश मिलने पर उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें