संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में साइबर अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले तीन दिनों में कैथल में साइबर ठगी की 30 से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसी प्रकार से बुधवार को भी साइबर अपराध के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने करीब पांच लाख रुपये की राशि ठग ली।
पहला केस: बरोट निवासी अरविंद कुमार ने साइबर थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आठ दिसंबर 2024 को उसके पास एक अज्ञात का फोन आया और उसने कहा कि वह एमएमटीसी कंपनी में काम करता है। उसने उसे अपनी बातों में उलझा लिया व टास्क कंप्लीट करने के नाम पर उसे खाते से दो लाख 35 लाख 511 रुपये की राशि ठग ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा केस: सेगा निवासी मोहनलाल ने साइबर थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ व्यक्तियों ने मिलकर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर उसे फर्जी बैंक रसीद भेजते हुए उसे खाते से 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की राशि ठग ली। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है।
तीसरा केस: सलेमपुर गुहला निवासी अमरजीत सिंह ने साइबर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गूगल पे के माध्यम से 48 हजार 650 रुपये की धोखाधड़ी की ठग ली र्ग। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौथा केस: खुराना रोड कैथल निवासी गर्वित ने शहर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 22 फरवरी 2025 को एक अज्ञात ने ऑनलाइन लिंक भेजते हुए उसे खाते से 37 हजार 745 की राशि निकलवा ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांचवां केस: अर्जुन नगर चीका रोड कैथल के सतीश कुमार ने शहर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल 2025 को एक अज्ञात ने धोखाधड़ी करते हुए उसके इंडियन बैंक के खाते से 38 हजार 598 की राशि ठग ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।