फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को हुए 80 करोड़ जमा, 8 करोड़ बदले गए नोट

Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
कैथल। गांव टीक व सोलू माजरा के बीच मंगलवार रात्रि गोरक्षा दल के सदस्यों पर तस्करों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। लेकिन गोरक्षक बाल-बाल बच गए। लेकिन गोरक्षकों की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह गोरक्षा दल के सदस्य सदर थाने में पहुंचे। बाद में यह घटना ढांड थाना एरिया में पाई गई। जहां पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन


गोरक्षा दल के प्रधान बलकार जांगड़ा, काकू सैनी, प्रदीप, सुनील, पवन, दिनेश, राकेश, दीपक ने बताया कि वह शाम के समय अनाज मंडी कैथल में थे कि ढांड गोरक्षा दल के सदस्यों ने उनको सूचना दी कि ढांड की ओर से एक तस्करों की कार कैथल की ओर से आ रही है। तभी गोरक्षकों की गाड़ी ढांड के ओर गई। गांव टीक के पास में उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। शाम के समय रेलवे फाटक बंद होने के कारण गोतस्करों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब सात और आठ फायरिंग उनकी ओर की गई। जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे पर गोली लगी है। तस्करों की गाड़ी में एक गाय और एक सांड भी था। तस्करों ने पैदल ही रेलवे लाइन की ओर भागना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्होंने गाड़ी सहित एक तस्कर को पकड़ लिया। इसी के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोरक्षक दल के सदस्यों ने बताया कि मौके से एक जिंदा कारतूस व खोल पुलिस को दिया गया है।

जब तस्कर उन पर फायरिंग कर रहे थे। साथ ही एक संदिग्ध गाड़ी उनके पीछे भी आई। जिसमें हथियारों से लैस युवक सवार थे। बाद में एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है और गाय व सांड को गोशाला में छोड़ दिया है। गोरक्षक दल के सदस्यों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि इन तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही उन्हें हथियार रखने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

ढांड थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है। गोरक्षकों पर फायरिंग हुई है। पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें