फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की शिक्षाओं पर चल कर ही समाज कर सकता है तरक्की : डॉ. अशोक तंवर

Sun, 29 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
गिन्नी माही ने गुरु वाणी के गायन से सभी का मन मोह लिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलायत में श्री रैदास तख्त हरियाणा पर संत शिरोमणी गुरु रविदास सभा ने गुरु रविदास जी का 640वां प्रकाश उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पूरे हरियाणा से लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। कार्यक्रम में जालंधर से आई गिन्नी माही ने गुरु वाणी के गायन से सभी का मन मोह लिया। माही के भजनों पर सभा में मौजूद सभी नाचने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाओं पर चल कर ही समाज तरक्की कर सकता है। गुरु रविदास जी बहुत बड़े भविष्य द्रष्टा थे। उन्होंने 640 साल पहले ही अपने शब्दों में कह दिया था कि ऐसा चाहूं राज मैं मिले सभन का अन्न। छोटे बड़े सभ सम्म बसें रविदास प्रसन्न। उन्होंने कहा कि 640 वर्ष बीत जाने के बाद भी गुरु रविदास जी प्रसन्न नहीं हुए हैं। न तो दलित वर्ग को अभी तक अन्न मिला तथा न ही बराबरी का अधिकार मिला।

श्री रैदास तख्त हरियाणा व गुरु रविदास मंदिर की प्रशंसा करते हुए तवंर ने कहा कि गुरु रविदास को समर्पित शायद ही प्रदेश में ऐसा कोई दूसरा स्थान होगा।

कार्यक्रम में विधायक जयप्रकाश ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते वे तो पूरे समाज के होते हैं। जो समाज अपने महापुरुषों व पूर्वजों व उनकी शिक्षा को भूल जाता है वह नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन


सभा के संरक्षक मास्टर जोगी राम ने कहा कि तीन वर्ष पहले उनकी संस्था ने एक ऐसा सपना देखा था जो आज फलीभूत होकर सबके सामने है। सभा के अध्यक्ष डा. प्रीतम सिंह कौलेखां ने आए हुए अतिथियों को पटका पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बॉबी मान, अंबाला के एडीसी आरके सिंह, रणवीर मान, बलबीर पाल, आशा पठानिया, रामकुमार धानियां, धर्मपाल जैष्ट, राजेश जैष्ट, डा. रामकुमा%E
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें