फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने हरियाणवी बोली में दिखाई प्रतिभा

Sun, 16 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
बच्चों को पुरस्कृत किया गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हरियाणा की शान हरियाणवी बोली में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के अंतर सदन अलंकारिक भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने महर्षि वाल्मीकि के संदेश भाषण के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने के साथ-साथ वर्तमान ज्वलंत समस्याओं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भ्रूण हत्या व किसानों की स्थिति को भी अपने वक्तव्यों के जरिए प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल जेएस चहल ने छात्र-छात्राओं को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए उन्हें जागरूक किया। मंच का संचालन रेखा बुरा ने किया तथा निर्णायक मंडल में शिवाली गोयल, संतरो व सुमन ढुल ने अपना दायित्व बखूबी निभाया। प्रतियोगिता के परिणामों में एपीजे अब्दुल कलाम सदन में सभी सदनों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि स्वामी विवेकानंद नंद द्वितीय व कल्पना चावला सदन तृतीय स्थान पर रहा। भगत सिंह सदन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य व निर्णायक मंडल ने आठवीं कक्षा की छात्रा सुकन्या को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में चयनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें