फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बिखरे सांस्कृतिक और धार्मिक रंग

Tue, 02 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मुख्य अति​थि के साथ प्रस्तुति देने वाली छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को भाई उदय सिंह किला परिसर अध्यात्म और ज्ञान के रंग में रंग गया। महोत्सव के मुख्य आकर्षण, ग्लोबल चैंटिंग के तहत विभिन्न विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने एक साथ श्रीमद् भगवद् गीता के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण कर एक अभूतपूर्व वातावरण का निर्माण किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसी प्रीति और एसपी उपासना, अन्य अधिकारी और कर्मचारी सहित मौके पर उपस्थित हजारों लोगों ने सामूहिक श्लोकोच्चारण में भाग लिया। संस्कृत अध्यापकों के विशेष सहयोग ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस लाइव प्रसारण में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति से कैथलवासियों को प्रदेश स्तरीय आयोजन का सीधा अनुभव मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न विभागों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर की गई। डीसी प्रीति ने ऐतिहासिक और विशाल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और आयोजकों की सराहना की और कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला शाश्वत मार्गदर्शक है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

गीता जयंती महोत्सव में प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, निबंध, संवाद, भाषण और श्लोक उच्चारण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 9वीं से 12वीं तथा 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दो ग्रुप में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई गई। दोनों ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, विभागों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के साथ प्रस्तुति देने वाली छात्राएं।

मुख्य अतिथि के साथ प्रस्तुति देने वाली छात्राएं।

मुख्य अतिथि के साथ प्रस्तुति देने वाली छात्राएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें