कैथल। सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ 11 दिसंबर से होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में इसकी शुरुआत होगी।
गन्ना उत्पादन कैथल जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है और हर वर्ष लाखों क्विंटल गन्ना इस मिल में पहुंचता है। पेराई सत्र की शुरुआत से गन्ना किसानों को राहत मिलेगी। गन्ना विभाग के मौसमी स्थायी कर्मचारियों ने कार्यभार संभाल लिया है वहीं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 11 दिसंबर से कार्यग्रहण करने के आदेश जारी किए गए हैं। मिल में सफाई, मशीनों की ऑयलिंग, मरम्मत आदि काम पूरे हो चुके हैं। संवाद