कलायत में भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच मौजूद मुख्य अतिथि अनीता ढुल
कलायत। शहर में आयोजित एक सप्ताहीय भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। कथा स्थल पर भाजपा नेत्री अनीता ढुल बढ़सीकरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा का आयोजन समाज की सकारात्मक और प्रेरणादायक सोच का प्रतीक है। कथावाचक दर्शन धीमान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा का विधिवत संचालन किया और भगवान विश्वकर्मा की महिमा व भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कथा में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की भागीदारी देखने को मिली। संवाद