फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोजगार मेले में काम पाने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़

Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला रोजगार कार्यालय कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में करनाल, कैथल, चंडीगढ़, सोनीपत से कंपनियां पहुंची। इसमें लगभग जिले के 116 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से लगभग 35 युवाओं का मौके पर ही चयन हुआ।

गौरतलब है कि डीईओ अरुण कुमार के मार्गदर्शन में यह रोजगार मेला लगाया गया। इसमें नव ज्योति बायो फर्टिलाइजर कैथल, एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी चंडीगढ, पुखराज हेल्थ केयर करनाल कंपनियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मेले के दौरान 116 इच्छुक प्रार्थियों ने नौकरियों के पंजीकरण के लिए पंजीकरण करवाया। इनमें से नव ज्योति बायोफर्टिलाइजर कैथल ने 21 युवाओं को नौकरी के लिए जॉब ऑफर दिया। इनमें से पांच को फाइनल ज्वाइनिंग पत्र प्रदान किया। एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी चंडीगढ़ ने नौ युवाओं को जॉब ऑफर दिया। पुखराज हेल्थ केयर करनाल ने पांच को जॉब ऑफर किया गया और सभी को फाइनल जॉब लेटर भी दिया।

युवा सतीश कुमार, मनजीत, पवन, दीपक, सुरेंद्र, राजेश कुमार व सोनिया ने बताया कि वह स्नातकोत्तर पास हैं लेकिन दो से तीन वर्ष बीत गए पर अब तक कहीं रोजगार नहीं मिला।
परिवार का तो दूर स्वयं का नहीं चलता खर्च ः मनजीत

मनजीत सिंह ने कहा कि वह स्नातक पास है। दो साल से वह नौकरी के लिए भटक रहा है। लेकिन अब तक उन्होंने नौकरी नहीं मिली है। यदि कहीं पर मिलती भी है तो वह 8 से 10 हजार रुपये महीना, जिससे परिवार को तो दूर स्वयं का खर्च भी पूरा नहीं चल सकता।
विज्ञापन




10-12 हजार रुपये में नहीं चलता घर खर्च ः सतीश

युवा सतीश कुमार ने कहा कि वह रोजगार के लिए आया था। लेकिन कंपनी कम वेतन देती है। यदि वह कंपनी में नौकरी करने भी लग गया तो उनका 10 से 12 हजार में घर खर्च चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें