फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फीस जमा कराने के लिए लगी भीड़

Thu, 20 Jul 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहुंचे। आरकेएसडी कॉलेज में सुबह के सत्र में अब तक 560 विद्यार्थियों ने फीस भरी है, जबकि सांयकालीन सत्र में 152 विद्यार्थियों ने फीस भर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में प्रथम वरीयता सूची में 693 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें 402 छात्र एवं 291 छात्राएं शामिल हैं।

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि आट्र्स, कामर्स एवं साइंस तीनों संकायों के विभिन्न 15 कोर्सों में 2170 सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए 4777 विद्यार्थियों नें आवेदन किया था। अब वीरवार को दूसरी वरीयता सूची उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से लगाई जाएगी। उम्मीद है कि दूसरी वरीयता सूची से अधिकतर सीटों पर दाखिला हो जाएगा। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में दाखिला एवं फीस भरने का कार्य भी लगातार जारी है। स्नातकोत्तर कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक 202 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई है।
विज्ञापन


उधर, कॉलेज के दाखिला कमेटी के प्रभारी डॉ. सत्यवीर मैहला ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। इसलिए यहां पर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


सुबह के सत्र में बीए में अब तक 249, बीएससी लाइफ साइंस एडेड में 32 व स्वपोषित में 16, बीएससी फिजिकल साइंस एडेड में 59, स्वपोषित में 34, बीकॉम एडेड में 90, स्वपोषित में 31, बीसीए स्वपोषित में 31, बीबीए स्वपोषित में 17, बी-वोकेशनल स्वपोषित में एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। इसी प्रकार से सांयकालीन सत्र में बीए स्वपोषित में 81, बीकॉम स्वपोषित में 30, बीकॉम स्वपोषित में 22, बीकॉम टैक्स स्वपोषित में तीन, बीकाम इंश्योरेंस स्वपोषित में एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें