फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोगामेडी के साथ वाले तालाब पर करोड़ों खर्च, फुटपाथ पर उगी घास

विज्ञापन
रिषी पाल राणा - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूंडरी। सरकार के जल संरक्षण अभियान और तालाबों व जोहड़ों के सौंदर्यीकरण की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर गांव फरल में स्थानीय स्तर पर अनदेखी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वैसे तो गांव फरल में पांच बड़े तालाब हैं लेकिन सरकार ने गोगामेड़ी के साथ वाले तालाब को जल संरक्षण व सौंदर्यीकरण के लिए लगभग दो वर्ष पहले चुना था। इस पर करोड़ों रुपये खर्च कर लाइटें व तालाबों के चारों तरफ ब्लाॅक लगाकर फुटपाथ भी तैयार किया गया। लेकिन फिर इस तालाब की अनदेखी की गई। संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस तालाब के सौंदर्यीकरण पर सवा करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ पर उगी घास बन रही परेशानी का सबब
ग्रामीण रिषी पाल राणा ने बताया कि गांव में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर घास और खरपतवार उग आने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण फुटपाथ का अधिकतर हिस्सा घास से ढक गया है जिससे राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
तालाब के फुटपाथ पर लगी लाइटें पड़ी बंद

राजीव बंटी शर्मा ने बताया कि जब इस तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया तो तालाब जगमगा उठा था। लोगों में खुशी थी कि अब वे सुबह व शाम के समय सैर कर सकेंगे लेकिन लाइटें कुछ दिन ही चल सकीं। अब अधिकतर लाइटें बंद पड़ी हुई हैं और कई लाइटें गायब हैं।
विज्ञापन


फुटपाथ पर चलने से डर रहे हैं लोग -

सोहन लाल ने बताया कि फुटपाथ का निर्माण लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया था लेकिन घास उगने से इसका उपयोग प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में कठिनाई होती है। कई स्थानों पर घास इतनी अधिक बढ़ गई है कि फुटपाथ की पहचान तक मुश्किल हो गई है।
संबंधित विभाग सफाई करें ताकि सुरक्षित आवागमन मिल सके

रामगोपाल सिंह ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रशासन से फुटपाथ की सफाई करवाने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि समय रहते सफाई करवाई जाए तो फुटपाथ की उपयोगिता बनी रहेगी और गांव की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
तालाब ही नहीं पूरे गांव में चलाया जाएगा सफाई अभियान
सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने बताया कि तालाब के फुटपाथ की समय-समय पर सफाई की जाती है। जल्द ही दोबारा करवाई जाएगी। तालाब के सौंदर्यीकरण के समय तालाब पर लाइटें भी लगी थी और सीमेंट की सीटें भी रखवाई थी लेकिन किसी शरारती तत्व ने सभी लाइटों को उतारने के अलावा सीटों को भी तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि केवल तालाब के फुटपाथ ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
1 करोड़ 30 लाख रुपये हुए खर्च
विभाग के जेई कमल ने बताया कि गांव के इस तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 1 करोड़ 70 लाख प्रस्तावित हैं और अभी तक लगभग 1 करोड़ 30 रुपये खर्च हुए हैं।

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

रिषी पाल राणा- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें