फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमले के मामले में वांछित अपराधी काबू

Tue, 21 May 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित अपराधी सवासन जिला सोलन हिमाचल प्रदेश निवासी गीता राम को राम शहर हिमाचल प्रदेश से काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गीता राम पर छह अप्रैल 2002 को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी उस मामले में जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 11 दिसंबर 2023 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवादकट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


कैथल। चौकी किठाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टे व दो कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम नरवाना रोड किठाना पर मौजूद थी। वहां जानकारी मिली की सफीदों निवासी साहिल अपने पास अवैध असलहा रखता है, जो अभी थुआ से किठाना होते हुए जाएगा। पुलिस ने थुआ मोड़ किठाना पर नाका लगाकर सफीदों निवासी साहिल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें