फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला का बैग छीन कर युवक हुए फरार

Sat, 17 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 इंडस्ट्रीयल एरिया के भरे बाजार से दिन दिहाड़े दो युवक एक महिला का बैग छीन कर फरार हो गए। बाद में लोगों द्वारा पीछा करने पर खुद को घिरा देख युवक 4 हजार रुपये निकाल कर बैग फेंक गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिससे युवकों की पहचान हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बाजार में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक युवक ने महिला का पर्स व कपड़ों से भरा बैग झपटा मार कर छीन लिया और भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर रणधीर सिंह व मनजीत सिंह ने तुरंत अपनी बाइक लुटेरों के पीछे दौड़ा दी और कुछ दूर जाकर एक युवक रणधीर सिंह ने डेरा भाग सिंह में लुटेरों को घेर लिया। यहां लुटेरे खुद को घिरा देखकर बैग फेंक कर फरार हो गए। बाद में बैग महिला को सौंप दिया गया।

गांव दाबन खेड़ी निवासी महिला बलविंद्र कौर ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। महिला ने बताया कि वह ओरिएंटल बैंक की शाखा से चार हजार रुपये निकलवाकर डाक्टर के पास जा रही थी कि यह वारदात हुई। लूटेरे पर्स से 4 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें