फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी काबू

Sat, 21 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी काबू
विज्ञापन


कैथल। अवैध पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को किठाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद कर ली गई तथा आरोपी  शुक्रवार को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि मनोज कुमार निवासी किठाना पर 13 मई की रात जब खालशा होटल किठाना पर बैठा था तो कुछ आरोपियों ने फायर करते हुए जानलेवा हमला किया और फरार हो गए। एसपी ने बताया चौकी किठाना प्रभारी एएसआई सतबीर ङ्क्षसह ने जांच करते हुए आरोपी संदीप निवासी किठाना को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई 12 बोर की अवैध गन बरामद कर ली गई। आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें