फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: पंजाब रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 01 Jul 2023 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (कैथल)

सार

गुहला-चीका में बस सड़क पर ही बन अस्थाई बस स्टॉप की तरफ मुड़ रही थी कि सामने से मोटरसाइकिल सवार आ गए और टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों घायलों को गुहला के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां जोगिंद्र की मौत हो गई जबकि मनदीप को चंडीगढ़ रेफर किया।
विज्ञापन
बस ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के गुहला-चीका में गोशाला के पास कैथल रोड पर मोटरसाइकिल सवारों की पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। इस सडक़ दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार चीका के वार्ड नंबर 14 निवासी 48 वर्षीय जोगिंद्र की मौत हो गई। जबकि उसकी मोटरसाइकिल पर सवार 30 वर्षीय मनदीप घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी अनुसार बस सडक़ पर ही बन अस्थाई बस स्टॉप की तरफ मुड़ रही थी कि सामने से मोटरसाइकिल सवार आ गए और टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों घायलों को गुहला के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां जोगिंद्र की मौत हो गई जबकि मनदीप को चंडीगढ़ रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार
चीका थाना के जांच अधिकारी एएसआई मनबीर ङ्क्षसह ने बताया कि चीका में गोशाला के पास हुई सडक़ दुर्घटना में जोगिंद्र की मौत हो गई है। जबकि मनदीप घायल है। केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें