कलायत क्षेत्र में देह व्यापार के अनैतिक धंधे का खुलासा हुआ है। कलायत पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में तीन व्यक्तियों व एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के आधार पर निरीक्षक जसवंत सिंह कुछ पुलिस वालों के साथ बात्ता के बस स्टैंड पर मौजूद थे।
वहां उन्हें जानकारी मिली की बात्ता से जुलानी खेड़ा को जाने वाले मार्ग पर स्थित पर एक खेत में बने कमरे में बाहर से महिलाएं लाकर वेश्यावृत्ति का धंधा करवाया जा रहा है। पुख्ता सूचना मिलने पर सिपाही सुरेश कुमार को एक बोगस ग्राहक बना कर वहां भेजा गया। सुरेश कुमार को 5 सौ रुपये का नोट दिया गया जिस पर निरीक्षक ने अपने हस्ताक्षर किए। बाद में सुरेश कुमार द्वारा बताए गए ठिकाने पर जाकर इशारा मिलने पर पास के ही खेत में छिपी पुलिस पार्टी ने वहां रेड मारी तो वहां दो पुरुष व एक महिला संदिग्ध हालात में।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनो व्यक्ति गांव बात्ता के ही थे तथा महिला जिला जींद के गांव टोडी खेड़ी की निवासी बताई गई है। पुलिस ने देहव्यापार के अनैतिक धंधे में लिप्त गांव बात्ता निवासी सुशील कुमार, राजकुमार गांव टोडी खेडी निवासी कमला देवी व अनैतिक कार्य करवाने वाले अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।