फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही रिवाल्वर से चली गोली से व्यापारी की मौत, पत्नी घायल

Thu, 09 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
मंगलवार रात अपनी ही रिवाल्वर की गोली लगने से अनाज मंडी के एक व्यापारी की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। व्यापारी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कलायत पुलिस को मृतक की पत्नी प्रवीण ने बताया कि उनके पति पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। रात को पति पत्नी घर में अकेले थे।
विज्ञापन


प्रवीण ने बताया कि अपने पति के हाथ में रिवाल्वर देख कर उसने उसे रखने की बात कही। लाइसेंसी रिवाल्वर लोड था। जब उसने रिवाल्वर अपने पति के हाथ से छीनना चाहा तो अचानक दो गोलियां चल गईं। एक गोली उसे छूकर निकली तथा दूसरी गोली उसके पति को जा लगी। उसने खून से लथपथ हालत में लोगों को बुलाया। मंडी के व्यापारी दोनों घायलों को पहले कलायत के निजी अस्पताल तथा उसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। पीजीआई में पहुंचते ही ब्रजभूषण को मृत घोषित कर दिया गया। होश में आने के बाद मृतक की पत्नी प्रवीण ने पुलिस के सामने बयान देते हुए इसे एक हादसा करार दिया।

बुधवार सुबह जब घायल के मृत होने की सूचना मंडी में पहुंची तो मंडी में शोक की लहर दौड़ गई। अनाज मंडी के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे। मृतक के भाई की केमिस्ट शॉप है। इसी कारण बुधवार को नगर की सभी मेडिकल शॉप भी बंद ही रही। दोपहर बाद मृतक का संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने मृतक की पत्नी के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया।

बेटा बन रहा है डॉक्टर, बेटी है लेक्चरार
हादसे में मारे गए ब्रजभूषण का पुत्र अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पूरी कर रहा है तथा एक पुत्री कालेज में लेक्चरार के पद पर कार्यरत है। मृतक पूर्व में नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़ा था। उनकी मौत की सूचना से कलायत नगर में भी शोक व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें