फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal Breaking: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Thu, 24 Nov 2022 02:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

विजिलेंस टीम ने मानस गांव के पटवारी बलवंत शर्मा को गिरफ्तार किया है। मानस गांव निवासी जसबीर की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। डीएसपी शरीफ सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। पटवारी ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में पंचकूला विजिलेंस टीम ने गुरुवार को पटवार भवन में दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया। पटवारी ने शिकायतकर्ता से मकान की रजिस्ट्री मामले में इंतकाल दर्ज करने के मामले में दो हजार रुपये की रिश्वत ली थी। गांव मानस निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि गांव मानस के पटवारी बलवंत शर्मा ने इंतकाल दर्ज करने के मामले में उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पंचकूला में स्थित विजिलेंस के मुख्यालय में पहुंचकर बुधवार को पटवारी की शिकायत दी थी। इसके बाद गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने डीएसपी शरीफ सिंह के नेतृत्व में पटवार भवन में पहुंचकर छापा मारा था। इस दौरान उसने पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत दी थी। पटवारी ने यह रिश्वत ली तो विजिलेंस की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। 

जसबीर सिंह ने आरोप लगाया कि पटवारी काफी भ्रष्टाचार करता है। यदि गांव का कोई विद्यार्थी भी अपना आय प्रमाण पत्र या रिहायिश प्रमाण पत्र बनवाने जाता था तो उनसे भी हस्ताक्षर करने पर 100 से 200 रुपये की मांग करता था। पटवारी के इस भ्रष्टाचार से गांव के अन्य लोग भी परेशान थे। 
विज्ञापन


पंचकूला स्थित विजिलेंस के मुख्यालय के डीएसपी शरीफ सिंह ने बताया कि उन्होंने मानस निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर पटवार भवन में छापा मारा था। इस दौरान पटवारी ने शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये रिश्वत ली थी। इस राशि को मौके पर ही पकड़ा है। पटवारी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें