फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: बदमाशों ने बिजली निगम में नौकरी लगवाने का दिया झांसा, युवक से ठगे छह लाख रुपये, केस दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

जुलाई- 2021 में पीड़ित की जान-पहचान राधा स्वामी कॉलोनी निवासी इंद्रजीत से हुई। उसका व आरोपी का आपस में घर तक आना जाना हो गया। इंद्रजीत ने उसे कहा कि मेरी जान-पहचान बड़े अधिकारियों व मंत्रियों के साथ है और वह आपको किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में एक एक बेरोजगार युवक से बिजली निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए। मामले में युवक को नकली नियुक्ति पत्र भी दिया। इस मामले में शहर थाना में युवक की शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। शहर थाना में दी गई शिकायत में मूल रूप से जींद के गांव मोहल खेडा निवासी सचिन ने बताया कि वह इस समय डोगरा गेट में रह रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार 
वह एक बेरोजगार युवक है। और जुलाई- 2021 में उसकी जान-पहचान राधा स्वामी कॉलोनी निवासी इंद्रजीत से हुई। उसका व आरोपी का आपस में घर तक आना जाना हो गया। इंद्रजीत ने उसे कहा कि मेरी जान-पहचान बड़े अधिकारियों व मंत्रियों के साथ है और वह आपको किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवा सकता है। इंद्रजीत ने कहा कि आजकल बिना पैसे लिए दिए कोई कार्य नही होता । मैं आपको बिजली निगम में क्लर्क के पद पर लगवा देगा। इसके लिए छह लाख रुपये लगेंगे।

दो दिन बाद पैसो का इंतजाम करके चार लाख रुपये उसके घर पर दे दिए। कुछ समय बाद बाकि पैसे 50 हजार रुपये चैक व और कुछ पैसे पिता के खारे 23 अगस्त  को खाते में डलवाए। इसके कुछ दिन बाद उसने अपने मकान पर बुलाया और कहा कि मिठाई बांट दो आपकी नौकरी बिजली विभाग में लग गई है और उसे बिजली निगम का नियुक्ति पत्र दे दिया। जब इस पत्र के बारे कई जगह पता किया तो वह फर्जी निकला। बाद में आरोपी के रुपये मांगे तो उसने टाल मटोल की और जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना के जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें