फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने छह जगहों से हजारों के सामान उड़ाए

Sat, 03 Jun 2017 12:23 AM IST
कैथल ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
 चोरी के छह मामलों में चोर घर मेें घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, रेडीमेड का सामान व मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। चोरी के पहले मामले में चोर अग्रसेनपुरम कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि एक मई की चोर उसके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव मटौर निवासी महिला आसू ने बताया कि करीब तीन महीने पहले एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से हजारों रुपये का रेडीमेड सामान चोरी कर लिया। एएसआई शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव मटौर निवासी जोरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तीसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव बढ़सीकरी खुर्द निवासी कुलदीप ने बताया कि एक मई को चोर उसके प्लॉट से दो भैंस चोरी कर ले गए। चोरी हुए दोनों भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। हेड कांस्टेबल नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चौथे मामले में नानकपुरी कॉलोनी निवासी राजकुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई को चोर उसके घर में घुसकर एक सोने का कोका, एक सोने की चूड़ी व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पांचवें मामले में भाठ कॉलोनी रामनगर निवासी मुकेश ने बताया कि किसी ने चिल्ड्रन पार्क से उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
छठे मामले में हुडा सेक्टर-19 निवासी होशियार सिंह ने बताया कि 24 मई को कमेटी चौक से उसकी मोटर साइकिल किसी ने चोरी कर ली। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें