डीएवी पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार की दोपहर बच्चों को लेकर पूंडरी स्कूल से बरसाना,हजवाना रूट के निकली थी। अचानक बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक सामने आ गया बस चालक ने युवक का बचाते हुए बस को खेत में उतार दिया। बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बस में 30 बच्चे सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अगर बस साथ लगते खेत में पलट जाती तो न जाने कितने बच्चों की जान पर बन आती। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। अभिभावकों हाकम सिंह हजवाना व भूप सिंह हजवाना ने बताया जब उन्हें पता चला कि उनके बच्चों को ला रही बस खेतों में पलट गई तो उनके पैरों नीचे से जमीन खिसक गई और वे जल्दी जल्दी घटना स्थल पर पहुंचे और अपने बच्चों को सही सलामत तक भगवान के साथ-साथ ड्राइवर को भी शुक्रिया कहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मोटरसाइकिल व बस को थाने ले आई। उधर इस मामले के जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि उन्हें स्कूल बस के ड्राइवर की ओर से शिकायत मिली है कि मोटरसाइकिल सवारों की गलती के कारण यह घटना घटी। हालांकि बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने व तेज गति से चलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस समय समय पर कार्रवाई करती रहती है लेकिन यह शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी कार्रवाई वाजिब होगी वो की जाएगी।