फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal में दिनदहाड़े लूट: नेशनल हाईवे 152 डी पर चंदलाना पुल के नीचे गन प्वाइंट पर लूटी कार

Sun, 25 Jun 2023 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड, कैथल (हरियाणा)

सार

गाड़ी के मालिक कुरुक्षेत्र निवासी सेक्टर पांच पंकज ने बताया कि वह राइस मिल में मशीनें लगाने का काम करता है। साकरा में एक व्यक्ति द्वारा राइस मिल लगाया जा रहा है। जहां आज उसकी बैठक थी। 
विज्ञापन
जानकारी देते युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कैथल के ढांड में नेशनल हाईवे 152 डी चंदलाना पुल के नीचे करनाल-पटियाला हाईवे पर रविवार दोपहर के समय गन प्वाइंट पर तीन अज्ञात लुटेरे एक चालक से कार छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली।

विज्ञापन


गाड़ी के मालिक कुरुक्षेत्र निवासी सेक्टर पांच पंकज ने बताया कि वह राइस मिल में मशीनें लगाने का काम करता है। साकरा में एक व्यक्ति द्वारा राइस मिल लगाया जा रहा है। जहां आज उसकी बैठक थी। वह कुरुक्षेत्र से अपने चालक गुलशन के साथ दोपहर के समय नेशनल हाइवे 152 डी के पास पहुंचा। कैथल से उसका दोस्त भी बैठक के लिए 152 डी के पास पहुंच गया।

उसने बताया कि चालक को गाड़ी के पास छोड़कर दोस्त की गाड़ी से साकरा के लिए निकल गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद चालक गुलशन का फोन आया कि गाड़ी लूट ली गई है। वह और उसका दोस्त कुछ ही समय बाद वहां पहुंचे तो चालक ने बताया कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। कुछ देर तो वो दूरी पर खड़े होकर देखते रहे।
विज्ञापन


फिर उन्होंने आकर पूछा कि यहां क्या कर रहे हो। उसने कहा कि अपने मालिक का इंतजार कर रहा है। इतने में एक ने आरोपी पेट के पास गन रख ली और गाड़ी में ले जाकर सीट पर डाल दिया। उसने मोबाइल भी छीन लिया और गाड़ी चालू करके ढांड की ओर चलते समय मुझे और मेरा मोबाइल सडक़ किनारे फेंक कर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

ढांड थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे 152 डी चंदलाना के पास गाड़ी लूटे जाने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचें। चालक से घटना की जानकारी ली है। 152डी टोल व चंदलाना गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी फूटेज देखें जा रहे हैं।
विज्ञापन


चारों ओर वीटी के माध्यम से पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सीआईए की टीमें भी जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि यदि चालक लूट के बाद शोर मचाता तो टोल व आसपास के लोग सहायता करते और लूटेरों को पकडऩे में कामयाबी मिल सकती थी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें