सीआईए- 2 पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक सहित एक स्मैक तस्कर को काबू किया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-2 के एएसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई शिव कुमार ,एएसआई बलराज, मुख्य सिपाही सुखबीर सिंह, सिपाही राज सिंह व सिपाही राजेश कुमार की टीम कलर माजरा पेहोवा चीका रोड पर थी। गांव कलर माजरा की तरफ से एक युवक पैदल आ रहा था। जिसकी पहचान विजय उर्फ बाबा पुत्र मेवा राम निवासी कलर माजरा के रूप में हुई। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने थाना चीका में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।