फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में सिपाही पेपर लीक मामले के चार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी की जब्त

Sun, 18 Dec 2022 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पूछताछ बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया। दो आरोपी राजस्थान के तो दो महेंद्रगढ़ जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिपाही पेपर लीक मामले में अन्य चार और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने पूछताछ बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन


एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि राजस्थान जिला अलवर के गांव दमरोली निवासी दारा सिंह, राजस्थान जिला अलवर के गांव नंगल महता निवासी अमित, महेंद्रगढ़ के गढ़ी रुठल निवासी अंकित, महेंद्रगढ़ के बिहाली निवासी विजय को काबू किया गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सिपाही लिखित परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने जींद के खापड़ निवासी संदीप, गौतम व प्यौदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया था। इस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


पूछताछ दौरान आरोपी दारा सिंह ने कबूल किया है कि उसने राजस्थान के कांहावास निवासी राजकुमार के पास पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर पढ़ने के लिए परीक्षार्थी भेजे थे। आरोपी अमित अपनी गाड़ी डिजायर में राजकुमार के साथ हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लेने के लिए दिल्ली गया था।

वहां अपने परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ाया था। अंकित व विजय ने पूछताछ दौरान बताया कि उन्होंने राजकुमार से पेपर प्राप्त करके अपने अपने परीक्षार्थियों को पढ़ाया था। पुलिस ने आरोपी अमित की गाड़ी भी जब्त कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें