कैथल में बुधवार को सावन माह में मानसून की पहली तेज तेज बरसात हुई। सुबह से उसम भरी गर्मी थी, जिससे लोग काफी परेशान थे। दोपहर काे अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काली घटा छा गई। इसके बाद दोपहर दो बजे 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बरसात शुरु हो गई।
किसान भी बरसात की बाट जोह रहे
बरसात होने से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। अब धान रोपाई का कार्य में तेजी आएगी। गौरतलब है कि अब तक कैथल में बरसात नहीं हुई थी। प्रदेश के कई जिलों में पहले भी तेज बरसात हो चुकी है। जिले में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। उधर खेतों में धान रोपाई का कार्य चला हुआ है। किसान भी बरसात की बाट जोह रहे थे। ताकि धान को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।