विदेश में बैठे भतीजे को डिपोट होने का खत्तरा दिखाकर ठगों ने एक व्यक्ति से 23 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस संबंध में साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के कैथल के स्यो माजरा निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को उसके पास एक फोन आया था कि वह उसका भतीजा आस्ट्रेलिया से बोल रहा है। उसने उससे उसका बैंक खाता नंबर मांगा और कहा कि वहउसके खाते में 22 लाख 40 हजार रुपये डाल रहा है।
उसने काफी मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने उसे अपना बैंक खाता नंबर दे दिया। उसने कहा कि जब वह वापस आ जाएगा तो यह राशि ले लेगा। इसके बाद उसके पास एक फोन आया और उसने कहा कि आपके खाते में पैसे आ गए हैं। यह रकम ज्यादा है, इसे खाते में आने में 24 घंटे लगेंगे।
इसके बाद उसके भतीजे बने युवक ने उससे कहा कि उसका वीजा खत्म हो गया है। उसे छह लाख 20 हजार की जरूरत है। उसने एक नंबर दिया और उसे यह राशि देने को कहा। इस तरह से उसने कभी अपनी गिरफ्तारी की बात कही तो कभी कुछ बहाने लगाए।
उसे अलग-अलग समय में 23 लाख रुपये उससे विभिन्न खातों में जमा करवा लिए और उससे कहा कि उसने वहां से उसके खाते में कुल 47 लाख रुपये जमा करवाने की बात कही। उसने उक्त आरोपियों के कहने पर अपने रिश्तेदारों तक से मांग कर उनके कहे अनुसार 23 लाख रुपये अलग-अलग समय में अलग-अलग खातों में जमा करवा दी।
उसके एक रिश्तेदार को जब शक हुआ तो पता लगा कि फोन करने वाला उसका भतीजा ही नहीं था। किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने इस पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी के आरोप में साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है।