फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतकाल के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी काबू

Fri, 12 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने इंतकाल के नाम पर एक पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने एक युवक की शिकायत पर यह कार्रवाई की। नरवाना निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि गदला पट्टी में उसके पिता के नाम से प्लॉट है। जिसको वह अपने नाम करवाना चाहता था। इसके लिए वह लंबे समय से पटवार भवन के चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन


गदला पट्टी पटवारी रामशरण ने उससे इंतकाल बदलने के लिए चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी जिसकी शिकायत विजलेंस विभाग को दी। विजलेंस के इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि उनके पास करीब दो बजे शिकायत आई थी।
जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सुरेंद्र कुमार, विजलेंस विभाग के जयभगवान, राजेश कुमार, मलकीत सिंह, बलवान को टीम में शामिल करके पटवार भवन में रेड मारी। जहां पर पटवारी रामशरण को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता कपिल शर्मा को चार हजार रुपये पाउडर लगाकर दिए। पटवारी ने पटवार भवन में ही मेज के ऊपर से पैसे ले लिए। इसके बाद टीम ने पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें