फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पद के उम्मीदवार पर पिस्तौल से हमला करने वाले दो काबू

Mon, 12 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंची चुनाव की रंजिशन के चलते रास्ता रोककर अवैध पिस्तौल से फायर करते हुए कातिलाना हमला करने के मामले में 2 आरोपियों को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को दोनों आरोपी न्यायालय में पेश कर दिए गए। जहां से दोनों का तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी, वारदात में प्रयोग 32 बोर के 2 अवैध पिस्तौल व बाइक बरामद करने के अदालत से 14 अक्तूबर तक 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस पीआरओ ने बताया कि चांदी राम निवासी खुशहाल माजरा 23 सितंबर को पिहोवा रोड चीका से बाइक पर भीम निवासी खुशहाल माजरा के साथ उधम सिंह चौक की तरफ जा रहा था। भवानी मंदिर गेट के पास एक अन्य बाइक ने उनको जान बुझकर टक्कर मारकर गिरा दिया तथा दोनों पर युवकों ने कई फायर किए तो उन्होंनें भवानी मंदिर स्कूल में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन


चांदीराम ने बताया कि वह सरपंच का चुनाव लड़ रहा है। तथा विरोधी पक्ष ने इसी रंजिश में उस पर जानलेवा हमला किया। मामले की जांच सीआईए-2 प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान ने करते हुए आरोपी जगदीप उर्फ काला निवासी चीका तथा निर्मल सिंह उर्फ नीमा निवासी खुशहाल माजरा हाल वासी डेरा हसमपुर मंगटा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें