फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: फरल में गोली मार कर युवक की हत्या, मौके से मैग्जीन, कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद

Mon, 05 Dec 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल, पूंडरी(हरियाणा)

सार

युवक सोनीपत का बताया जा रहा है। मौके से मैग्जीन, कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद की गई हैं। डीएसपी रविंद्र सांगवान व एफएसएल की टीम ने दौरा किया है। 
विज्ञापन
कैथल में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल फरल गांव में घोड़ा पुली के निकट अज्ञात युवकों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। सोनीपत में कहां से और कौन है?, पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक, मैग्जीन, कारतूस व मोबाइल बरामद किया है। डीएसपी ने मौके का मुआयना किया। फिल्हाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सोमवार सायं गांव फरल के घोड़ा पुली के निकट स्थित डेरों में रहने वाले एक परिवार को बचाओ-बचाओ की आवाज सुनीं तो परिवार के सदस्य बाहर निकले। इसके बाद वहां एक युवक घायलावस्था में उन्हें घर के बाहर छटपटाता मिला। उसने खुद को बचाने की गुहार लगाई। उसने उन्हें बताया कि उसे गोली मार दी है।

इसके बाद वे जैसे ही गोली मारने वाले जगह की ओर जाने लगे तो दो युवकों ने हवाई फायर किए। इसके बाद वे डर के मारे घर में वापस आ गए। हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


युवक की उम्र 20 से 30 साल के बीच में बताई जा रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट व एक कोट व पेंट डाली हुई बताई जा रही है। उसे छाती व टांग में गोलियां लगी हुई बताई गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रविंद्र सांगवान व एफएसल की टीम ने मौके का मुआयना कर सुबूत जुटाए।

एसपी मकसूद अहमद का कहना है कि पुलिस को पता चला है कि युवक सोनीपत का रहने वाला है। मौके से मैग्जीन व पिस्तौल व अन्य सामान भी मिला है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जल्द ही उसकी शिनाख्त कर हमलावर युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें