अवैध शराब बनाते किया काबू
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए एक आरोपी को काबू कर शराब व लाहन बरामद की है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि चौकी रामथली पुलिस के एचसी सुनील कुमार की टीम दोपहर बाद गश्त दौरान गांव बुढ़ाखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से गुप्त जानकारी मिलने उपरांत पुलिस द्वारा गांव लैंडरकीमा स्थित एक मकान के चौबारे में दबिश दी गई, जहां से इसी गांव निवासी आरोपी श्यामा को काबू कर लिया गया। थाना सदर में आबकारी अधिनियम तहत दर्ज कर मौका पर पहुंचे एएसआई राजेंद्र द्वारा आरोपी के कब्जे से तैयार हो चुकी सवा एक बोतल शराब, 30 किलो लाहण तथा भट्ठी चलाने में प्रयुक्त उपकरण गैस सिलिंडर, चूल्हा बरामद कर लिए गए।