सट्टा खेलते दो युवक काबू
कैथल। थाना शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अशोक कुमार वासी नानक पुरी कॉलोनी को सरेआम सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों काबू किया है। जो लोगों को कह रहा था कि एक रुपया लगाओ नंबर आने पर 80 रुपये पाओ। हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कलायत थाना शहर से हेड कांस्टेबल कुलदीप व सिपाही बिजेंद्र सिंह ने अपराध की रोकथाम के लिए गश्त करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर श्रवण उर्फ बोबी वासी कलायत को सरेआम सट्टा खेलते हुए काबू किया है।