बाइक चोरी, केस दर्ज
कैथल। चोर एक युवक की बाइक चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मॉडल टाऊन अंबाला रोड निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 मार्च को सेक्टर 20 से उसकी बाइक चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल राममेहर मामले की जांच कर रहे हैं।