छेड़छाड़ के मालों में 2 गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के 2 मामलों में वांछित दो आरोपी काबू किए हैं। पूंडरी पुलिस की लेडी हैडकांस्टेबल सोनिका की टीम द्वारा आरोपी अमित कुमार निवासी फरल को काबु किया गया। जिसके खिलाफ गांव निवासी एक विवाहिता के साथ 26 दिसंबर की दोपहर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज था। दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस के एएसआई विरेंद्र सिंह द्वारा आरोपी कुनाल उर्फ बबलु निवासी प्रताप गेट को काबु किया गया, जिसके खिलाफ 15 दिसंबर को नाबालिगा को बहका कर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज था। आरोपी कुनाल का 8 जनवरी को न्यायालय से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।