दो शराब तस्कर काबू
कैथल। पुलिस ने दो शराब तस्करों को काबू कर शराब बरामद की है। प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग आबकारी स्टाफ के हेड कांस्टेबल राजकुमार व सिपाही सुखचैन की टीम ने संदिग्ध कार को रुकवा कर तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 8 पेटियों में 96 बोतल देसी शराब बरामद की गई। आरोपी चालक मनोज कुमार निवासी सेगा को काबू कर शराब व गाड़ी जब्त कर ली गई। एक अन्य मामले में शहर पुलिस के हेड कांस्टेबल कुलदीप की टीम ने काकू निवासी डोगरा गेट कैथल को काबू कर 2 पेटी देसी शराब बरामद की गई।