युवक से छीनी सोने की अंगूठी
कैथल। निरवानिया बिल्डिंग के निकट एक युवक से युवकों ने सोने की अंगूठी व नकदी छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में खुराना रोड निवासी शाम लाल ने बताया कि गत 24 अक्तूबर को वह नरवानिया बिल्डिंग एक्सिस बैंक के पास मौजूद था। तभी कुछ युवक आए और उससे जबरदस्ती सोने की अंगूठी व जेब से 2500 रुपये की नकदी छिनकर ले गए। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।