माइनर में मिला लापता बच्चे का शव
- पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा
कैथल। गांव बालू से लापता एक बच्चे का शाव आठ दिन बाद कपिलमुनि माइनर से मिला। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बालू गांव निवासी रामरत्न ने बताया कि उसका भतीजा अमित 31 अगस्त को घर से खेतों में गया था। इस दौरान माइनर के पास खेलते समय पांव फिसलने से वह गिर गया। कोई नजदीक न होने के कारण पता नहीं चल पाया। परिवार के लोग इधर-उधर तलाशते रहे। कलायत पुलिस थाना में भी शिकायत दी गई। सोमवार सुबह बच्चे का शव वजीरखेड़ा गांव के नजदीक माइनर में मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।