चोरों ने फिर बनाया ट्रांसफार्मर को निशाना
कैथल। पूंडरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह सक्रिय है। एक बार फिर से दो गांवों में निशाना बनाते हुए चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। एसडीओ रवि काजल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि चोर गत 12 मार्च की रात्रि को गांव हजवाना से 4 किसानों बालकिशन, रंगी राम, शीशपाल व सूरजभान के खेत में रखे ट्रांसफार्मरों से करीब 88 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए। एएसआई रघबीर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव बुच्ची से चोर रामपाल के खेत में रखे ट्रांसफार्मर से 22 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए। एएसआई शेर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।