फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों ने की हरियाणा ग्रामीण बैंक के साथ 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी एनओसी देकर छह लोगों ने की बैंक से 28 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हिसार में हुडा के प्लॉट निकलने के बाद हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से दी गई 10 प्रतिशत की राशि का भुगतान करने की बजाय पांच लोगों की ओर से फर्जी एनओसी बनाकर हुडा से अलॉटमेंट लेटर हासिल किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इसमें हरियाणा ग्रामीण बैंक को करीब 28 लाख रुपये का चूना लगा है। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अनिल सुखीजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डिफेंस कॉलोनी जींद निवासी धर्मबीर, नसीब सिंह, किरायेदार दीपक, किरायेदार सुभाष, पोखरी खेड़ी निवासी नीलम रानी, दीपक, रोहताश ने नकली कागजात के माध्यम से बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। बैंक मैनेजर ने बताया कि वर्ष 2013 में हुडा विभाग की ओर से प्लॉटों का ड्रा निकालने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए बैंक ने लोगों की ओर से 10 प्रतिशत की राशि हुडा में जमा करवा दी थी। जिन लोगों के प्लॉट नहीं निकले, उनकी 10 प्रतिशत की बैंक द्वारा दी गई राशि हुडा ने वापस भेज दी थी। बैंक ने ऐसे लोगों से उक्त राशि का ब्याज पहले ही ले लिया था। जबकि जिन लोगों के प्लाट निकल गए थे, उन लोगों को पहले बैंक में वह 10 प्रतिशत राशि जमा करवानी थी, जिसे बैंक ने उनकी ओर से हुडा में जमा करवाया था। लेकिन उक्त 5 आरोपियों ने 5 प्लॉटों के लिए बैंक द्वारा दी गई राशि जमा करवाने की बजाय फर्जी एनओसी बना ली और हुडा से सीधा अलॉटमेंट लेटर हासिल कर लिया। इनमें एक व्यक्ति डीलर है। इससे बैंक को करीब 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जब हुडा से एनओसी मंगवाई गई तो वह फर्जी पाई गई। इस पर पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें